Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जनता की सभी समस्याओं का होगा समाधान : डॉ रामेश्वर उरांव

जनता की सभी समस्याओं का होगा समाधान : डॉ रामेश्वर उरांव

पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व आम लोगों से की मुलाकात लोहरदगा. पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक एवं आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ रामेश्वर उरांव विधायक कार्यालय बरवाटोली लोहरदगा पहुंच आमजनों एवं पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की एवं विभिन्न समस्याओं का समाधान किया. कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना और भूमि विवाद से जुड़ी अपनी शिकायतें रखीं. विधायक महोदय ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली, पेयजल संकट पर ग्रामीणों ने हैंडपंप खराब होने की शिकायत की, विधायक ने तुरंत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता को फोन कर तीन दिन में मरम्मत का निर्देश दिया. वृद्धा पेंशन के लाभुकों ने पेंशन नहीं मिलने की बात रखी, इसपर विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी मामलों की जांच कर सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया. सड़क के अधूरे निर्माण पर विभाग से जवाब तलब किया गया उन्होंने कहा कि जनता की समस्या का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता है. अधिकारी तय समय-सीमा में काम पूरा करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से जनता की सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा.

The post जनता की सभी समस्याओं का होगा समाधान : डॉ रामेश्वर उरांव appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles