Monday, August 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जनसुनवाई में DM ने सुनी शिकायतें:अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया


नवादा में 10 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना गया, जिसमें कुल 5 परिवाद प्राप्त हुए। यह जनसुनवाई बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य नागरिकों की दैनिक कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को सरल और सम्मानजनक बनाना है। इसके तहत प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई की व्यवस्था है। जनसुनवाई में सिरदला थाना क्षेत्र के खटांगी निवासी साबो देवी ने जमीन की रसीद काटने, अकबरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी नवल किशोर सिंह ने दाखिल-खारिज और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जैसीन बिगहा निवासी चंदा देवी नट ने आवासीय भूमि उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन दिए। इनके अतिरिक्त अन्य परिवादियों ने भी अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं। जिला पदाधिकारी ने सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि शेष मामलों को जांच के बाद कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेजा गया। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी परिवादों का समयबद्ध, पारदर्शी और नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही, परिवादियों को उनके मामलों में की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles