![]()
जुगसलाई के ईदगाह मैदान के पास होटल में प्रतिबंधित मांस बेचने को लेकर शुक्रवार रात भारी बवाल हुआ। बिष्टुपुर रामदासभट्टा ग्वाला बस्ती और जुगसलाई गद्दी मोहल्ला के एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस के लिए भीड़ नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। इसके बाद पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया। फिर तीन राउंड हवाई फायरिंग कर लोगों को खदेड़ा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और क्यूआरटी की तैनाती कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। बिष्टुपुर से बाछी चोरी के बाद हुआ विवाद
बिष्टुपुर से बाछी चोरी होने के बाद शुरू हुआ विवाद रामदासभट्ठा ग्वालाटोली से शुक्रवार को एक बाछी चोरी हो गई। मवेशी मालिक तलाश करते हुए जुगसलाई पहुंचे। वहां पता चला कि ईदगाह मैदान के पास हाेटल में उस बाछी का मांस बेचा गया है। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग जुट गए। मामला शांत करने के लिए होटल मालिक 20 हजार रुपए देने को तैयार हो गया। लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।
जमशेदपुर के जुगसलाई में देर रात घटना:प्रतिबंधित मांस बेचने पर बवाल, पुलिस ने फायरिंग कर खदेड़ा
