![]()
जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत पुराना जेल चौक पर गुरुवार को जिला प्रशासन और जुस्को ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इसका स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया और मौके पर एकजुट होकर आक्रोश जताया। दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले 30 से 40 सालों से इसी जगह दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमा रहे हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि दुकानें ही उनके परिवार चलाने का मुख्य जरिया हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कार्रवाई से पहले उन्हें उचित समय दिया जाए और उनके रोजगार को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। दुकानदारों ने कहा कि वर्षों से कारोबार कर रहे लोगों को हटाने से पहले उनके पुनर्वास या वैकल्पिक जगह की व्यवस्था होनी चाहिए। अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों और प्रशासन के बीच काफी देर तक विरोध की स्थिति बनी रही। दुकानदारों ने साफ किया कि वे अपने रोजगार और वर्षों पुराने कारोबार को बचाने के लिए आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेंगे।
जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासन का विरोध:पुराना जेल चौक पर दुकानदारों ने जताया आक्रोश, 30-40 साल से चला रहे दुकान
