Tuesday, August 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में चेन छिनतई गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार:हथियार, नगदी और लूटी गई चेन बरामद; एनएच-33 पर लूटपाट करने के लिए जुटे थे


जमशेदपुर पुलिस ने शहर के ओलडीह ओपी क्षेत्र में एक वृद्ध महिला से सोने की चेन छीनने की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बादल कुमार मोहंती उर्फ बादल (26), हरप्रीत सिंह उर्फ रितिक (26) और राजा बनर्जी उर्फ बड़ा चेला (28) के रूप में हुई है। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच कर रही है। उनके पास से लूटी गई सोने की चेन, एक देशी लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 40 हजार रुपए नकद, चार एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल और एक डोंगल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 1 अगस्त को शंकोसाई रोड नंबर-1 में टहल रही एक वृद्ध महिला के गले से अज्ञात अपराधियों ने सोने की चेन झपट ली थी। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों की लिखित शिकायत पर ओलडीह ओपी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी शाखा, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर मामले की जांच करते हुए मुख्य आरोपी बादल कुमार मोहंती उर्फ बादल की पहचान की। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान 3 अगस्त की रात गुप्त सूचना मिली कि वसुंधरा एस्टेट के समीप स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के एक जर्जर क्वार्टर में तीन अपराधी छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने 1 अगस्त को हुई चेन छिनतई की घटना को अंजाम देने और लूटी गई चेन को बिष्टुपुर के एक सुनार की दुकान में बेचने की बात कबूल की। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि वे एनएच-33 पर हथियार के बल पर लूटपाट की नई वारदात को अंजाम देने के इरादे से एकत्र हुए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles