Thursday, October 29, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में दुकानदार के घर-दुकान पर फायरिंग:8 लाख रुपए लोन लिए थे, 6 लाख रुपए लौटाने को लेकर विवाद, CCTV आया सामने


जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित ब्राह्मण टोला में बीती रात एक दुकानदार के घर और दुकान पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बाबा फैंसी दुकान के संचालक पवन कुमार पांडे ने आरोप लगाया है कि प्रमोद दुबे और उसके साथ आए अन्य लोगों ने उनके घर और दुकान के सामने गोली चलाई। घटना के समय पवन कुमार पांडे और उनका बेटा अभिषेक पांडे वहां मौजूद थे। दोनों बाल-बाल बच गए। दुकानदार के अनुसार, फायरिंग से घर और दुकान को मिलाकर करीब 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दुकानदार ने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। ब्याज के रुपए लौटाने को लेकर विवाद पवन कुमार पांडे के अनुसार, भुइयांडीह ग्वाला बस्ती निवासी प्रमोद दुबे के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने प्रमोद दुबे से आठ लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे। इसमें से दो लाख रुपए लौटा दिए गए थे। शेष छह लाख रुपए लौटाने के लिए 30 जनवरी 2026 तक का समय तय हुआ था। दुकानदार का आरोप है कि इसी बकाया रकम को लेकर विवाद बढ़ा। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी उन्हें फोन पर और दुकान पर आकर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पवन के मुताबिक, बीती रात आरोपी अपने साथियों के साथ उनके घर और दुकान के सामने पहुंचे। इसके बाद फायरिंग की गई। हालांकि, पैसों के विवाद और फायरिंग को लेकर लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। रात एक बजे थाने पहुंचे दुकानदार घटना के बाद पवन कुमार पांडे रात करीब एक बजे सिदगोड़ा थाना पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने फायरिंग और पहले मिल रही धमकियों का जिक्र किया। दुकानदार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध होने की जानकारी दी। उनका कहना है कि घटना के समय घर और दुकान में मौजूद होने के कारण उनकी और उनके बेटे की जान को खतरा पैदा हो गया था। उन्होंने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। दुकानदार ने घर और दुकान को हुए नुकसान का आकलन करीब चार से पांच लाख रुपए बताया है। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। एसएसपी बोले- एयर राइफल जब्त, आरोपी की तलाश जारी जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि घटना में एयर राइफल का इस्तेमाल कर भय उत्पन्न करने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एयर राइफल जब्त कर ली है। उन्होंने बताया कि मामले का आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मामले में दुकानदार की ओर से पैसों के विवाद को फायरिंग की वजह बताया गया है। पुलिस शिकायत, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद ही फायरिंग की परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles