Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में नाबालिग से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म:आरोपी स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी, बहला-फुसला कर घटना को दिया अंजाम


जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह इलाके में एक 15 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप गम्हरिया के स्वास्थ्य विभाग (मलेरिया विभाग) में कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी पर लगा है। आरोपी की पहचान मुन्ना तामसी के रूप में हुई है। वह पीड़िता का पड़ोसी बताया जा रहा है। आरोप के मुताबिक, मुन्ना तामसी ने बीती रात नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और वहां उसे बंधक बनाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। देर रात किसी तरह अपने घर पहुंची। सहमी हुई बच्ची ने सुबह अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया, जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन परसुडीह थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस हरकत में आई और तुरंत मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुन्ना तामसी की मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी वारदात के बाद से ही इलाके से फरार है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। वहीं, इस संवेदनशील मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने और अदालत में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए पुलिस पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत सख्त कानूनी कदम उठा रही है। स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा देने की मांग स्थानीय पंचायत समिति सदस्य द्रौपदी मुर्मू, मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस घिनौनी हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की है। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फरार आरोपी को बिना किसी देरी के जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए कराने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles