Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में निकली भव्य शोभायात्रा:पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ शानदार करतबों का प्रदर्शन, आकर्षक झांकियों ने किया मंत्रमुग्ध


रामनवमी के अगले दिन शनिवार को जमशेपुर के विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। इस दौरान पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं, जिनमें भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही अखाड़ों के युवाओं ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक शस्त्रों के साथ शानदार करतब का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों को खूब आकर्षित किया। दोपहर बाद से ही शहर के विभिन्न इलाकों में हलचल बढ़ने लगी और शाम करीब चार बजे के बाद एक-एक कर विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा झंडा विसर्जन जुलूस निकलना शुरू हुआ। जुलूस का इंतजार करते नजर आए लोग
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोग उत्साह के साथ जुलूस का इंतजार करते और उसे देखने के लिए घंटों खड़े नजर आए। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जुलूस के दौरान अखाड़ा समितियों के कलाकारों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ शानदार करतबों का प्रदर्शन किया। खासकर सोनारी क्षेत्र में वीर बजरंग अखाड़ा के जुलूस ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया, जहां युवक-युवतियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक और रोमांचक अखाड़ा प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुलिस हाई अलर्ट पर
रामनवमी विसर्जन जुलूस को लेकर‎ शनिवार को जमशेदपुर हाई अलर्ट पर‎ है। प्रशासन ने मानगो, कदमा, ‎परसुडीह, टेल्को और धातकीडीह को‎ संवेदनशील घोषित कर यहां सुरक्षा के कड़े‎ इंतजाम किए हैं। ड्रोन कैमरों से लगातार ‎निगरानी की जा रही है, जबकि प्रमुख‎ मार्गों पर बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल ‎तैनात है। जगुआर टीम के साथ जिला‎ पुलिस हर गतिविधि पर नजर रख रही है।‎

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles