Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में पानी फेंकने पर विवाद, युवक को चाकू मारा:साकची के काशीडीह में घटना, एमजीएम अस्पताल में भर्ती


जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित काशीडीह लाइन नंबर 3 में बुधवार रात पानी फेंकने के विवाद में एक युवक को चाकू मार दिया गया। घायल युवक की पहचान रितेश कुमार के रूप में हुई है, जिसे पेट में चाकू लगा है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रितेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शाम को घूमने निकला था। काशीडीह काली मंदिर के पास एक व्यक्ति ने छत से उस पर पानी फेंक दिया। जब रितेश ने इस पर आपत्ति जताई, तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद तीन लोग आए और रितेश के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने चाकू निकालकर उसे मार दिया। साकची थाना के एएसआई राजू कुमार मंडल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चाकूबाजी की घटना हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles