जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूबासा रोड नंबर-9 स्थित एक बंद मकान में लाखों रुपए की चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मकान पी.के. पटनायक का है, जो 10 मई से अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में बेटी के घर गए हुए थे। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाकर देर रात घर का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी प्रसन्ना मोहंती ने बताया कि जब उनकी नजर घर के टूटे हुए ताले पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत सीतारामडेरा थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने घर के भीतर से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चोरों को पहले से इस बात की जानकारी थी कि मकान कई दिनों से बंद है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
जमशेदपुर में बंद मकान में लाखों की संपत्ति चोरी:चोरों ने ताला तोड़कर कीमती सामान उड़ाए, 10 मई से परिवार गया था बेंगलुरु