![]()
जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर बुधवार को एक युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना तब हुई, जब युवक प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक मालगाड़ी पर चढ़ गया। घटना के तुरंत बाद, रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहले देखिए घटना से संबंधित चार तस्वीरें
युवक प्लेटफॉर्म पर कैसे पहुंचा, जांच कर रही आरपीएफ इस मामले की जांच रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा की जा रही है। आरपीएफ स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि युवक प्लेटफॉर्म पर कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

