Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में रेलवे कर्मचारी की गोली मारकर हत्या:रेलवे लॉबी गेट के पास देर रात चली गोली, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस


जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक रेलवे कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रेलवे लॉबी गेट के पास इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश अचानक पहुंचे और कर्मचारी पर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे रेलवे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोको पायलट के रूप में हुई मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार गौतम के रूप में की गई है, जो रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह रेलवे की ड्यूटी के अलावा जमीन से जुड़े कारोबार में भी सक्रिय था। इसके साथ ही रेलवे पार्किंग क्षेत्र में समतलीकरण का कार्य भी उसके जिम्मे था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इन गतिविधियों का इस हत्या से कोई संबंध तो नहीं है। परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। मौके पर पहुंचे अधिकारी, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ललित मीणा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से एक खाली कारतूस (खोखा) बरामद किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि हमलावरों ने बेहद करीब से गोली चलाई थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों के भागने के रास्ते का भी पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या जमीन कारोबार से जुड़े विवाद को हत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles