Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर स्टीलर्स की दमदार जीत, सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई


झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग 2026 में जमशेदपुर स्टीलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद डायमंड्स को वीजेडी मेथड से 31 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में स्टीलर्स नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर स्टीलर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से एमडी कौनेन कुरैशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 31 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। उन्हें नितिन कुमार पांडे (34 रन, 21 गेंद) और कुमार देवब्रत (31 रन, 27 गेंद) का अच्छा साथ मिला। धनबाद की ओर से शमशाद अहमद ने दो विकेट झटके। बारिश बनी बाधा पारी समाप्त होने के बाद बारिश के कारण मुकाबला प्रभावित हुआ, जिसके चलते वीजेडी मेथड के तहत धनबाद डायमंड्स को 16 ओवर में 185 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। बड़े लक्ष्य के दबाव में धनबाद की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। गेंदबाजों ने दिलाई जीत धनबाद के लिए अतुल सिंह सुरवार ने 21 गेंदों पर 43 रन की तेज पारी खेली, जबकि विशेष दत्ता ने 20 रन बनाए। हालांकि यह टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था। जमशेदपुर की ओर से अमन कुमार सिंह, प्रतीक रंजन और अनुराग सिंह सेंगर ने दो-दो विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए एमडी कौनेन कुरैशी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles