जमुई के गरही थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत के बाद हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी, लोहे के रॉड और ईंट-पत्थर चले। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गरही पंचायत भवन में जमीन विवाद सुलझाने के लिए ग्रामीणों और पंचों की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित की गई थी। पंचायत समाप्त होने के बाद, पंच और दोनों पक्षों के लोग विवादित जमीन का जायजा लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी जल्द ही विवाद में बदल गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला शुरू हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट शुरू होते ही आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस झड़प में एक पक्ष के मोहम्मद बशीरुद्दीन, मोहम्मद बेलाल और मोहम्मद साबिर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। दूसरे पक्ष से मोहम्मद फारूक और पूर्व मुखिया मोहम्मद कलीम अंसारी सहित दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। गरही थाना अध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-रॉड:जमुई में पंचायत के बाद जायजा लेने जा रहे थे,मारपीट का वीडियो वायरल