![]()
गोपालगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गई। वहीं इस मारपीट मामले में एक पक्ष से 6 महिला और पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना बरौली थाना क्षेत्र के रूपन छाप गांव की है। रूपन छाप गांव में लंबे समय से जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चला आ रहा था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग जबरन उस जमीन पर कब्जा करने की नीयत से वहां पहुंचे और निर्माण कार्य या दखलंदाजी करने लगे। जब परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया, तो आरोपित पक्ष के लोग उग्र हो गए और उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से लाठी, डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया। हमले में 6 लोग हुए घायल इस अचानक हुए हमले में एक पक्ष से करीब 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जख्मियों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीण व परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने जख्मियों के बयान किए दर्ज घायलों में गंभीर स्वर्गीय सिंघासन ओझा का 60 वर्षीय बेटा काशीनाथ ओझा, काशी नाथ ओझा की 55 वर्षीय पत्नी सरिता देवी, बेटा मुन्ना ओझा, अंबिका ओझा का 32 वर्षीय बेटा धनंजय ओझा, नागेन्द्र ओझा की 18 वर्षीय बेटी ऋतु कुमारी और स्व सिंघासन ओझा 55वर्षीय बेटा नागेन्द्र ओझा शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जख्मियों के बयान दर्ज किए हैं और पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।
जमीनी विवाद में 2 पक्षों में मारपीट, 6 लोग जख्मी:गोपालगंज सदर अस्पताल में घायलों का इलाज जारी, आरोपियों ने लाठी-डंडे से किया हमला
