Tuesday, August 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमीन विवाद में युवक 40 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा:प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, न्याय न मिलने पर टावर से नीचे कूद जान देने की धमकी


चतरा जिले के मयूरहंड में जमीन विवाद को लेकर एक युवक 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने न्याय न मिलने पर टावर से कूदकर जान देने की धमकी दी है। यह घटना सोमवार को मयूरहंड थाना क्षेत्र के करमा में हुई, जब पाचघारा निवासी मनोरंजन सिंह टावर के शिखर पर जा चढ़े। मनोरंजन सिंह का आरोप है कि उनकी जमीन पर दूसरे व्यक्ति द्वारा दबंगई से अतिक्रमण कर मकान बनाया जा रहा है। पीड़ित मनोरंजन का आरोप है कि उसने अंचल से लेकर एसडीओ तक गुहार लगाई। धारा 144 लागू होने और काम रोकने के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण जारी रहा और अब ढलाई तक बात पहुंच गई। इसी बात से तंग आकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। युवक अपनी जिद पर अड़ा, 5 घंटे बाद माना नतीजा यह हुआ कि अतिक्रमणकारियों ने विवादित जमीन पर दीवार खड़ी कर ली है और अब ढलाई की तैयारी चल रही है। इसी से आहत होकर मनोरंजन सिंह ने यह खौफनाक कदम उठाया है। हालांकि, जब अधिकारियों ने अवैध निर्माण तोड़ने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई का मौखिक आश्वासन दिया, तब जाकर करीब 5 घंटे बाद युवक सुरक्षित नीचे उतरा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles