![]()
जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के चिहुटिया गांव के पास टेंपो और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो सड़क पर पलट गया। सड़क दुर्घटना में टेंपो पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य यात्रियों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घायल महिला का इलाज जमुई सदर अस्पताल में डॉक्टर मनीष कुमार की देखरेख में किया जा रहा है। फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के कुरवाडीह गांव निवासी निलु देवी, पति प्रदीप रावत के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, निलु देवी अपने घर कुरवाडीह से रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकली थीं। उन्हें हरदीमोह से चिहुटिया की ओर जाना था। इसी दौरान चिहुटिया के पास टेंपो और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बताया जाता है कि दुर्घटना के समय टेंपो पर कुल पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में एक महिला को गंभीर चोटें आईं, जबकि टेंपो पर सवार अन्य चार लोगों की हालत सामान्य बताई जा रही है। चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार, फिलहाल घायल महिला की स्थिति खतरे से बाहर है।
जमुई के चिहुटिया में टेंपो-पिकअप की टक्कर:हादसे में एक महिला गंभीर घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी; पांच लोग सवार थे
