Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई चेकपोस्ट पर अवैध वसूली:3 होमगार्ड गिरफ्तार, ₹16 हजार की उगाही का आरोप, SP जांच में खुलासा


जमुई के सोनो थाना क्षेत्र स्थित डुमरी उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर शराबबंदी कानून के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन होमगार्ड जवान सूर्यमणि कुमार, नवीन कुमार और आशीष कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन पर 16 हजार रुपये की अवैध वसूली का आरोप है। यह घटना 21 अप्रैल की है। गिरिडीह निवासी श्यामसुंदर यादव अपने साथियों के साथ एक पारिवारिक समारोह में जा रहे थे। चेकपोस्ट पर जवानों ने उनका वाहन रोका और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। रफा-दफा करने के लिए पैसों की मांग की
जवानों ने यात्रियों पर शराब सेवन का आरोप लगाकर डराया और मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसों की मांग की। डर के माहौल में यात्रियों से कुल 16 हजार रुपये वसूले गए। इसमें 9500 रुपये ऑनलाइन और 5500 रुपये नकद शामिल थे। पैसे लेने के बाद जवानों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के सभी यात्रियों को छोड़ दिया। बाद में पीड़ित श्यामसुंदर यादव ने एसपी विश्वजीत दयाल से इस संबंध में शिकायत की। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी होमगार्ड जवानों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर राजेश कुमार ने कहा कि कानून का दुरुपयोग कर उगाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles