जमुई में सोमवार की शाम तेज आंधी के कारण ताड़ का पेड़ गिर गया। हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना लछुआड़ थाना क्षेत्र के बलडा इलाके की है। मृतक की पहचान सरजू महतो के रूप में हुई है। सोमवार शाम तेज आंधी और तूफान आया था। सरजू महतो उस समय अपने बथान पर गाय को चारा देने और दूध निकालने गए थे। आंधी तेज होने पर वे करकट से बने अपने बथान के अंदर छिप गए। सीने में घुसी लोहे की छड़ इसी दौरान सड़क किनारे लगा एक बड़ा ताड़ का पेड़ तेज हवा के कारण टूटकर बथान पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से बथान की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ के नीचे दबने से सरजू महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के दामाद लक्ष्मण कुमार ने बताया कि इस घटना में उनके ससुर का पैर टूट गया था और सीने में लोहे की छड़ घुस गई थी। घटना की सूचना मंगलवार सुबह लछुआड़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जमुई में आंधी से ताड़ का पेड़ गिरा:बुजुर्ग की दबने से मौत, पैर टूटा-सीने में घुसी लोहे की छड़