Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में जड़ी-बूटी बेचने वाले 2 भाइयों के साथ मारपीट:चाय दुकान पर चार्जिंग में लगाया था फोन, दुकानदार ने मोबाइल देने से किया मना


जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत नारडीह के पास सड़क किनारे जड़ी-बूटी बेचने वाले दो भाइयों को मंगलवार को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीट दिया। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल भाइयों की पहचान उत्तर प्रदेश के चित्रकूट निवासी मंगल सिंह और सूरज सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ये दोनों भाई कई वर्षों से नारडीह के पास अस्थायी झोपड़ी बनाकर जड़ी-बूटी बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। मोबाइल को लेकर चाय दुकानदार से विवाद घायलों के अनुसार, वे पास की एक चाय दुकान पर अपना एंड्रॉयड मोबाइल फोन चार्ज किया करते थे, जिसके लिए दुकानदार 10 रुपए लेता था। मंगलवार को भी उन्होंने अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए दिया था। बाद में जब वे मोबाइल लेने पहुंचे तो दुकानदार ने मोबाइल नहीं होने की बात कही। इस पर दोनों भाइयों ने कहा कि जब चार्जिंग का पैसा लिया जाता है तो मोबाइल की जिम्मेदारी भी बनती है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल, उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। लिखित शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles