Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में 45 लीटर शराब-3 बाइक जब्त:तस्करों ने पड़ोसी के घर में घुसकर महिलाओं-बच्चों के साथ की मारपीट, 2 घायल


जमुई में उत्पाद विभाग ने टाउन थाना क्षेत्र के अंबा गांव में कार्रवाई करते हुए 45 लीटर चुलाई शराब और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इस संबंध में उत्पाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के अनुसार, अंबा गांव में लंबे समय से शराब तस्करी की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। अवर निरीक्षक मधुसूदन यादव ने चिन्हित ठिकानों की घेराबंदी की। पुलिस की भनक लगते ही तस्कर शराब और बाइक छोड़कर फरार हो गए। तस्कर ने महिलाओं-बच्चों के साथ की मारपीट उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से कथित तौर पर नाराज शराब तस्कर धर्मेंद्र कुमार महतो उर्फ गुड्डन और उसके भाई प्रेम कुमार ने पड़ोसी के घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। इस मामले में टाउन थाना में एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस दोनों आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है। प्रशासन ने कहा है कि अवैध शराब कारोबार और उसे संरक्षण देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में पुलिस की निगरानी लगातार जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles