![]()
भोजपुर में ट्रेन से गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतक दुलेसरी देवी(68) कृष्णागढ़ गांव की रहने वाली थी। दूसरे दिन पहचान हुई है। रेल पुलिस ने अज्ञात के रूप में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। दूसरे दिन पहचान हुई। पटना से घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतका के बेटे दिलीप यादव ने बताया कि मैं पटना में रहता हूं। दो दिन पहले दवा के लिए मां मेरे पास आई थी। दवा लेने के बाद घर लौट रही थी। इस दौरान दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पूरब साइड डाउन लाइन पर ट्रेन से गिर गई, चोट लगने से उनकी जान चली गई। सोशल मीडिया पर तस्वीर देखने के बाद मौत की जानकारी मिले। जिसके बाद परिवार के सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे। घर में मचा कोहराम मृतका को तीन पुत्र दिलीप यादव, लक्ष्मी यादव, मंजू यादव और एक पुत्री पार्वती देवी है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

