Saturday, September 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में भाजपा ने 2 मंडल अध्यक्षों को हटाया:नए चेहरों को मिली कमान, जिला नेतृत्व ने कहा- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं


समस्तीपुर के कल्याणपुर में भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बदलाव किया है। कल्याणपुर दक्षिणी और कल्याणपुर पश्चिम मंडल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले विजयशंकर ठाकुर और ओमप्रकाश कुशवाहा को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों की जगह कल्याणपुर दक्षिणी मंडल की जिम्मेदारी राजन कुमार सिंह और कल्याणपुर पश्चिम मंडल की जिम्मेदारी दीपक कुमार गुप्ता को दी गई है। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को दोनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जिला नेतृत्व की कार्रवाई के बाद संगठन के भीतर इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरी नीलम सहनी ने बताया कि पूर्व मंडल अध्यक्षों और कुछ अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ पिछले एक साल से पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। उनके अनुसार, विधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन धर्म के विपरीत सोशल मीडिया पर प्रचार करने की शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि एनडीए प्रत्याशी के विरोध में वोट मांगने और केंद्रीय व जिला नेतृत्व के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने की शिकायत भी मिली थी। चुनाव के बाद भी सोशल मीडिया पर पार्टी की मर्यादा के विपरीत टिप्पणियां करने और संगठन की जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभाने की शिकायतें सामने आईं। जिलाध्यक्ष के अनुसार, मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन नहीं करने और सरल ऐप पर पार्टी कार्यक्रमों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग नहीं करने का मामला भी सामने आया था। कई बार समझाने के बाद भी नहीं हुआ सुधार जिलाध्यक्ष ने बताया कि संबंधित पदाधिकारियों को पार्टी नेतृत्व की ओर से कई बार समझाया गया। संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर उन्हें मार्गदर्शन दिया गया और अपने आचरण में सुधार का मौका भी दिया गया। इसके बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं होने पर प्रदेश नेतृत्व स्तर पर संगठनात्मक अनुशासन के तहत कार्रवाई को लेकर विचार-विमर्श चल रहा था। इसी बीच संबंधित पदाधिकारियों ने कार्रवाई से पहले ही अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इसके बाद पार्टी नेतृत्व पर विभिन्न निराधार आरोप लगाए गए। नए अध्यक्षों के सामने संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी नवनियुक्त दोनों मंडल अध्यक्षों को संगठन का विस्तार करने और पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी के प्रचार-प्रसार को मजबूत करने पर भी जोर रहेगा। जिला नेतृत्व ने कहा कि संगठनात्मक अनुशासन और गठबंधन धर्म से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles