Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में फोनपे से 2.04 लाख रुपये की ठगी:सहकर्मी पर पैसे उड़ाने का आरोप, SP बोले -हर संभव मदद की जाएगी


जमुई। गरही थाना क्षेत्र के दरीमा निवासी चुटो यादव ने ऑनलाइन ठगी का शिकार होने के बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल से न्याय की गुहार लगाई है। चुटो यादव ने आरोप लगाया है कि उसके सहकर्मी ने धोखे से उसके बैंक खाते से 2 लाख 4 हजार रुपये निकाल लिए हैं। मोबाइल में फोनपे ऐप से अकाउंट को लिंक किया पीड़ित चुटो यादव ने बताया कि वह पांडेसरा स्थित शांति प्रकाश कंपनी में कार्यरत था। वहां उसकी मुलाकात औरंगाबाद जिले के पप्पू यादव से हुई। परिचय बढ़ने के बाद पप्पू यादव ने चुटो यादव का मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद उसने अपने मोबाइल में फोनपे ऐप के माध्यम से चुटो यादव का अकाउंट लिंक कर लिया। आरोप है कि आरोपी ने धीरे-धीरे उसके खाते से कुल 2.04 लाख रुपये निकाल लिए। जब चुटो यादव को ठगी का पता चला, तो उसने तत्काल साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, पीड़ित के अनुसार, साइबर थाना की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। न्याय न मिलने पर चुटो यादव ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले से अवगत कराया और अपने पैसे की बरामदगी के साथ आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस मामले पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles