Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई-3 फरार आरोपियों के घर चस्पा हुआ इश्तहार:23 साल पुराना दोहरा हत्याकांड, ढोल बजाकर पुलिस ने दी जानकारी


जमुई में करीब 23 साल पुराने दोहरे हत्याकांड के मामले में जमुई पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को टाउन थाना पुलिस की टीम प्रतापपुर गांव पहुंची और हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर न्यायालय से जारी इश्तहार चस्पा किया। पुलिस ने गांव में ढोल बजाकर लोगों को इसकी जानकारी भी दी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में काफी देर तक मामले को लेकर चर्चा होती रही। 2003 के दोहरे हत्याकांड में तीन आरोपी अब भी फरार बताया जाता है कि वर्ष 2003 में प्रतापपुर गांव में दोहरे हत्याकांड की वारदात हुई थी। इस मामले में संसार देवी के दो बेटों की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। अनुसंधान के दौरान कई लोगों के नाम सामने आए थे। इसी मामले में आरोपी गनौरी यादव को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी है। महेश, राजेंद्र और मुकेश के घर पहुंची पुलिस गुरुवार को टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में करीब एक दर्जन पुलिस जवान प्रतापपुर गांव पहुंचे। पुलिस टीम ने फरार आरोपी महेश यादव, राजेंद्र यादव और मुकेश यादव उर्फ माको के घर पहुंचकर न्यायालय से जारी इश्तहार चस्पा किया। इस दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों को भी न्यायालय की कार्रवाई और फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी दी। ढोल बजाकर ग्रामीणों को दी गई कार्रवाई की जानकारी पुलिस टीम ने गांव में ढोल बजाकर इश्तहार चस्पा किए जाने की जानकारी सार्वजनिक की। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की नजरें आरोपियों के घरों पर टिकी रहीं। लंबे समय पुराने हत्याकांड में अचानक हुई कार्रवाई के बाद गांव में पूरे मामले की चर्चा फिर तेज हो गई। इश्तहार के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई पर नजर पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय की प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। इश्तहार चस्पा किए जाने के बाद अब पुलिस की नजर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर है। आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देश और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles