![]()
जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने एक थाना अध्यक्ष सहित कुल 14 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस क्रम में इंस्पेक्टर दीनानाथ सिंह को चंद्रदीप थाना का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह आदेश सोमवार देर शाम जारी किया गया। अपर थाना अध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया था यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में भूमि विवाद से जुड़े सुरेख यादव प्रकरण में पुलिस की कार्यशैली को लेकर विभाग की काफी किरकिरी हुई थी। मामले की जांच के बाद तत्कालीन थाना अध्यक्ष और अपर थाना अध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद चंद्रदीप थाना में नए थाना अध्यक्ष की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सामान्य शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी जारी आदेश के अनुसार, पुलिस कार्यालय में तैनात राज नारायण अकेला को जन शिकायत कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। उन्हें सामान्य शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, कई अन्य सब-इंस्पेक्टरों का भी तबादला किया गया है। इनमें धर्मेंद्र कुमार को महिला थाना से झाझा थाना, देवेंद्र प्रसाद को एससी-एसटी थाना से लक्ष्मीपुर थाना, मदन राम को लक्ष्मीपुर थाना से गिद्धौर थाना, रामधारी महतो को गिद्धौर थाना से एससी-एसटी थाना, अजय कुमार (द्वितीय) को लछुआड़ थाना से सोनो थाना पदस्थापित किया गया है। विनय कुमार मांझी को चरकापत्थर थाना से लछुआड़ थाना, गौतम पासवान को चकाई थाना से लक्ष्मीपुर थाना, अनिकेत आनंद को लक्ष्मीपुर थाना से चकाई थाना, संजीव कुमार को चंद्रमंडी थाना से सिकंदरा थाना, ऋषिकेश कुमार सिंह को लछुआड़ थाना से जमुई थाना, जय कृष्ण प्रसाद को चिहरा थाना से लछुआड़ थाना तथा संतोष कुमार को सिकंदरा थाना से चिहरा थाना में पदस्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस तबादला आदेश को जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


