Friday, May 8, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जयमाला के दौरान पहुंची दूल्हे की प्रेमिका:कहा- छह सालों से मेरे साथ था, अब दूसरी शादी कर रहा; दुल्हन पक्ष ने लड़के को पीटा


समस्तीपुर में शादी से ठीक पहले जयमाला के दौरान जमकर हंगामा हुआ। दुल्हन, दूल्हे को वर माला डालने ही वाली थी कि एक महिला दौड़ती हुई स्टेज पर चढ़ गई। उसने दूल्हे का कॉलर पकड़ कहा कि छह सालों से ये मेरे साथ रह रहा है। अब धोखा देकर शादी कर रहा है। महिला ने बताया कि भाई के पास तमिलनाडु जा रही थी। आसनसोन स्टेशन पर मुझे छोड़कर फरार हो गया। अब दूसरी शादी कर रहा है। जिसके बाद दूल्हन तो स्टेज से चली गई। लेकिन लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के की स्टेज पर ही पिटाई शुरू कर दी। इस बीच बाराती भागने लगे। कुछ को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो मामला शांत हुआ। बुधवार रात वैशाली के प्राणपुर से बारात आयी हुई थी। दूल्हा और उसकी प्रेमिका से पुलिस थाने पर पूछताछ कर रही है। घटना जिले के पटोरी बाजार की है। मुजफ्फरपुर में किराए के मकान में रह रही थी वैशाली के चेहराकला प्रखंड की रहने वाली महिला नीलम देवी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ तमिलनाडु में रहती थी। वहां पर एक ही फैक्ट्री में पराणपुर का पंकज कुमार भी काम करता था। जिस कारण उसका उनके यहां आना जाना था। मैं पहले से शादीशुदा थी। एक बच्चा भी है। घर पर आने जाने के दौरान पंकज से उसकी नजदीकियां बढ़ गई। इस बात की जानकारी के बाद पहले पति ने छोड़ दिया। जिसके बाद वह पंकज के साथ ही रहने लगी। करीब डेढ़ साल पहले मुझे लेकर अपने घर जा रहा था, लेकिन रास्ते में बताया कि अभी परिवार के लोगों को समझाना होगा। कुछ दिनों की बात है, फिर साथ में ही रहेंगे। उसकी बातों में आकर मुजफ्फरपुर में किराए के मकान में रहने लगी। जहां पंकज का आना जाना था। आसनसोल स्टेशन पर छोड़ कर हुआ फरार नीलम ने बताया कि करीब एक महीने पहले वह दोबारा तमिलनाडु चलने की बात पर उसे ट्रेन से लेकर गया। आसनसोल स्टेशन पर वह पानी पीने के लिए ट्रेन से उतरा, तो फरार हो गया। वापस आकर उसके बारे में पता लगाया। घर का पता कुछ दिन पहले ही चला। उनके भाई से जानकारी मिली कि पंकज दूसरा शादी करने वाला है। जिसके बाद उसके गांव जाकर पता किया। वहां जाने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि पंकज बारात लेकर पटोरी गया है। इसके बाद पटोरी पहुंची, जहां पर जयमाला होने वाला था। स्टेज पर चढ़ने के दौरान लड़के के भाई ने बाल पकड़ कर उसकी पटाई कर दी है। पहले पति और परिवार को छोड़ चुकी हूं। अब कहां जाएंगे, पंकज के साथ ही रहना है। पंकज के साथ कई तस्वीर भी उसने बारात में शामिल लोगों को दिखाया। जिसके बाद लड़की वालों ने लड़के की पिटाई भी कर दी। दूल्हे और उसकी प्रेमिका को थाने ले गई पुलिस इस संबंध में पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने कहा कि हंगामा और मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दूल्हे और उसकी प्रेमिका को थाना लाया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। परिवार के लोगों को भी बुलाया गया है। महिला ने कई तस्वीर भी दिखाई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles