Wednesday, August 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में झमाझम मूसलाधार बारिश:राज्य में बारिश की कमी 18 प्रतिशत से घटकर 12% हुई, 7 जिलों में आज भी यलो अलर्ट


झारखंड में मानसून के प्रवेश के दो माह बाद पहली बार मंगलवार को राज्य के छह जिलों में अब तक की बारिश का कोटा पूरा हो गया। पिछले 24 घंटे में हुई लगातार बारिश से कोल्हान और मध्य झारखंड तरबतर हो गया। रांची और दुमका में अब तक सामान्य से 1% अधिक बारिश हुई है। वहीं, खूंटी और सरायकेला-खरसावां में सामान्य से 10%, सिमडेगा में 7% और चाईबासा में 49% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब तक राज्य में सामान्य बारिश 689.8 मिमी होनी चाहिए थी, जबकि 606 मिमी बारिश हुई है। इस तरह बारिश की कमी 18% से घटकर 12% रह गई है। हालांकि, 10 जिलों में अब भी सामान्य से 20% से अधिक बारिश की कमी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश की संभावना है। रांची में दो-तीन बार बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 अगस्त से तेज बारिश से कुछ राहत मिलने की संभावना है। अबतक कितनी बारिश, कितनी कमी 3 सिस्टम सक्रिय, इसलिए बारिश हो रही बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन झारखंड के ऊपर फैल गया है। इसके अलावा मानसून ट्रफ लाइन फिरोजपुर, देहरादून, शाहजहांपुर, वाराणसी, डेहरी होते हुए झारखंड में स्थित डिप्रेशन के केंद्र से गुजरकर दीघा और बंगाल की खाड़ी तक फैली है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश से झारखंड तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी से बारिश हो रही है। अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक आगे क्या आज पलामू प्रमंडल में भारी बारिश की चेतावनी… 19 अगस्त: पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 20 से 22 अगस्त: पूरे राज्य में अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहेंगे और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर कम रहने की संभावना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles