Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानबाद में नदी स्वच्छता कार्यक्रम:कांग्रेस प्रवक्ता शामिल हुए, संगम घाट पर चलाया जागरूकता अभियान, ‘नदी नहीं तो जीवन नहीं’ का संदेश


जहानाबाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. करुण सागर ने भारत स्काउट ऐण्ड गाइड द्वारा चलाए जा रहे नदी निर्मल स्वच्छता जन जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया। यह अभियान भारत स्काउट ऐण्ड गाइड के जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में जहानाबाद के संगम घाट और गौरक्षिणी मंदिर परिसर में चलाया गया। इस दौरान स्काउट ऐण्ड गाइड के कैडेट्स ने स्थानीय लोगों के बीच जाकर नदी स्वच्छता के महत्व पर संवाद स्थापित किया। ‘नदी नहीं, तो जीवन नहीं’ का संदेश दिया
डॉ. सागर ने इस अवसर पर कहा कि नदियाँ इस धरती का प्राण हैं और ‘नदी नहीं, तो जीवन नहीं’ का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से नदियों की हिफाजत करने का आह्वान करते हुए कहा कि नदियों का संरक्षण हमारी अपनी सुरक्षा के समान है। उन्होंने जोर दिया कि मानव सभ्यता का विकास नदियों के किनारे ही हुआ है, और दुनिया के बड़े शहर व महत्वपूर्ण स्थान नदियों के तट पर ही स्थित हैं। मानव सभ्यता के लिए खतरे की घंटी
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज नदियां अपनी स्वच्छता खो रही हैं, जो मानव सभ्यता के लिए खतरे की घंटी है। जहानाबाद से होकर बहने वाली दरधा और यमुने नदियों के संगम स्थल का जिक्र करते हुए डॉ. सागर ने कहा कि किनारे पर रहने वाले लोग अपनी अज्ञानता के कारण नदियों के अस्तित्व को समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक नदियों का अस्तित्व है, तभी तक मानव का अस्तित्व है, यह सह-अस्तित्व का मामला है। डॉ. करुण सागर ने सभी से इस अभियान के संदेश को स्वीकार करने और नदियों को स्वच्छ रखने के प्रयास तुरंत शुरू करने का आग्रह किया। अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया
उन्होंने कहा कि वे भारत स्काउट ऐण्ड गाइड के कैडेट्स के साथ मिलकर इस अभियान को जहानाबाद के जन-जन तक पहुँचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। अभियान के दौरान, डॉ. करुण सागर ने गौरक्षिणी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह, स्काउट ऐण्ड गाइड के सुजीत कुमार, शुभम कुमार, खुशी कुमारी, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव राजकिशोर प्रसाद, सर्वेश कुमार, सुबोध कुमार सहित कई स्काउट ऐण्ड गाइड के बच्चे और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles