Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट:एक व्यक्ति घायल, सिर में गंभीर चोट; सदर अस्पताल में भर्ती


जहानाबाद में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में मखदुमाबाद निवासी मोहम्मद खलील अंसारी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि यह विवाद सोमवार को जमीन को लेकर मोहम्मद खलील अंसारी और उनके पड़ोसी मुन्ना के बीच शुरू हुआ। कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिसमें मुन्ना और कुछ अन्य लोगों ने खलील अंसारी पर हमला कर दिया। घटना के बाद घायल मोहम्मद खलील अंसारी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल भेजा। वहीं, विपक्षी मुन्ना का दावा है कि विवादित जमीन उसकी है। सदर अस्पताल में डॉ. श्रीकांत की देखरेख में मोहम्मद खलील अंसारी का उपचार चल रहा है। नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles