Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में प्रभारी मंत्री मो. जमा खान का स्वागत:बोले – राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मेंरी सर्वोच्च प्राथमिकता


बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और जहानाबाद के प्रभारी मंत्री मो. जमा खान का सोमवार को जिले में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रभारी मंत्री बनने के बाद यह उनका जहानाबाद का पहला दौरा था, जिसके कारण समर्थकों और स्थानीय निवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। फिदा हुसैन मोड़ और अरवल मोड़ पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और फूल-मालाएं भेंट कर मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जिले के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपनी अपेक्षाएं व्यक्त कीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। अपने स्वागत से अभिभूत मंत्री मो. जमा खान ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री ने जिले के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और लोगों ने प्रभारी मंत्री के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles