Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में बजाज फाइनेंस कर्मी पर फायरिंग:घुटने में लगी गोली, कलेक्शन कर लौटते समय हमला; अस्पताल में भर्ती


जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बजाज फाइनेंस कर्मी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना साहोबीघा गांव के समीप हुई। घायल की पहचान साहोबीघा निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है, जो बजाज फाइनेंस में कलेक्शन का काम करता है। जानकारी के अनुसार, गुड्डू कुमार जहानाबाद से सुखियामा होते हुए अपने घर साहोबीघा लौट रहे थे। वे कलेक्शन का काम खत्म कर घर जा रहे थे। साहोबीघा गांव के पास नदी किनारे रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और उनके पैर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद गुड्डू कुमार ने अपने परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल गुड्डू कुमार को जहानाबाद सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉ. श्यामेंद्र सिन्हा की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। घायल युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles