Wednesday, July 22, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार में खेत में पलटा ट्रैक्टर:जुताई के दौरान हुआ हादसा, चालक राजू उरांव की मौके पर मौत


लातेहार सदर थाना क्षेत्र के दुगिला गांव में मंगलवार को खेत में हल जोतने के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक राजू उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, करकट निवासी मोहम्मद यूसुफ अंसारी का ट्रैक्टर दुगिला गांव में खेत की जुताई कर रहा था। यूसुफ अंसारी ने बताया कि जुताई के दौरान ट्रैक्टर खेत में फंस गया था। उसे बाहर निकालने के प्रयास में ट्रैक्टर अचानक पलट गया और चालक राजू उरांव उसके नीचे दब गया। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद राजू उरांव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि राजू उरांव मूल रूप से लाली गांव का रहने वाला था। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ कुसुमाटांड़ में रहकर ट्रैक्टर चलाकर भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और एक छोटी बेटी है। परिजनों ने बताया कि राजू ही घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles