Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में बीजेपी एमएलसी का आरोप:'विपक्ष ने हमेशा महिलाओं को दबाया' कांग्रेस पर साधा निशाना; विपक्ष को घेरा


जहानाबाद में बीजेपी एमएलसी अनामिका पटेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने महिला सम्मान और महिला शक्ति बिल को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। अनामिका पटेल ने कहा कि हाल के दिनों में महिलाओं का जो अपमान हुआ है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है और इसका हर स्तर पर विरोध होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल हमेशा महिलाओं को नीचा दिखाने और महिला सशक्तिकरण के खिलाफ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘विपक्ष ने कभी भी महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम नहीं किया, बल्कि उन्हें दबाने और हाशिए पर रखने की कोशिश की है।’ बिहार के पुराने दौर का जिक्र करते हुए उन्होंने ‘जंगलराज’ के समय महिलाओं को कुचलने और दबाने की घटनाओं को आम बताया। महिला शक्ति बिल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब यह बिल लाया गया, तो विपक्ष ने सबसे पहले इसका विरोध किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जो लोग चांदी का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए हैं, उन्हें आम महिलाओं की समस्याओं की क्या समझ होगी।’ पटेल ने आगे कहा कि ऐसे ही लोग महिला शक्ति से जुड़े मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन करते हैं, जो कहीं न कहीं महिलाओं के विकास में बाधा बनते हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के कई कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसका आयोजन पार्टी के महामंत्री अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles