Monday, May 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में ‘सोने की बिस्किट’ दिखाकर महिला से ठगी:ऑटो में बैठाकर कान की सोने की बाली निकाली, केमिकल से किया बेहोश


जहानाबाद में ‘सोने की बिस्किट’ दिखाकर ठगी करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। सोमवार को नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को सोने की बिस्किट का लालच देकर उसके कान की सोने की बाली ठग ली गई। पीड़िता ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला माधुरी देवी ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक से अपने घर मालचक जाने के लिए एक ऑटो में बैठी थी। ऑटो चालक उसे भ्रमित कर दूसरे रास्ते पर ले गया। नशीले पदार्थ या केमिकल का इस्तेमाल किया गया
महिला के अनुसार, ऑटो में पहले से दो युवक बैठे थे, जो आपस में सोने की बिस्किट को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने माधुरी देवी को लालच दिया कि उनके पास कीमती सोने की बिस्किट है, जिसे वे घर नहीं ले जा सकते। ठगों ने महिला से कहा कि यदि वह अपनी पुरानी सोने की बाली दे दे, तो बदले में उसे सोने की बिस्किट मिल जाएगी। जब महिला ने सोनार से बिस्किट की जांच कराने की बात कही, तो ठगों ने उसे बाली खोलकर हाथ में रखने को कहा। इसी दौरान महिला की आंखों में किसी नशीले पदार्थ या केमिकल का इस्तेमाल किया गया, जिससे वह पूरी तरह भ्रमित हो गई। आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा
बाद में दरधा पुल के पास उसे ऑटो से उतार दिया गया और सभी आरोपी फरार हो गए। महिला के अनुसार, ठग करीब आठ आना वजन की सोने की बाली लेकर भागे हैं। इस घटना के बाद शहर में ऑटो चालकों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे गिरोह पहले भी हर्बल मोड़ और फिदा हुसैन मोड़ जैसे इलाकों में वारदात कर चुके हैं। नगर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles