Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में 24 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त:वाहन चेकिंग के दौरान एक तस्कर अरेस्ट, पटना का रहने वाला


जहानाबाद में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 24 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोड़ौना के समीप गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान हुई। जांच के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब मिली। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोलू कुमार के रूप में हुई है, जो पटना के बेउर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। एसडीपीओ मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को अवैध शराब की खेप गुजरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने सघन जांच शुरू की। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है ताकि शराब के स्रोत और गंतव्य का पता लगाया जा सके। साथ ही, इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल, बरामद शराब और कार को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles