Tuesday, August 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जादू-टोना के आरोप में बुजुर्ग की हत्या:शिवहर में पुल के नीचे मिला शव, सिर और शरीर पर मिले चोट के निशान


शिवहर में सोमवार की शाम पुल के नीचे से 64 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। घटना शिवहर थाना क्षेत्र के श्रीपुर की है। मृतक की पहचान श्रीपुर वार्ड नंबर-7 निवासी स्व. चूल्हाई राय के बेटे अच्छेलाल राय के रूप में हुई है। अच्छेलाल राय तांत्रिक क्रियाओं का काम किया करते थे। परिजनों के अनुसार मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान थे, जबकि गर्दन में गमछा लिपटा हुआ मिला। पीठ पर रॉड से मारने जैसे निशान होने की बात भी परिजनों ने कही है। मृतक की पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे कुछ लोग उनके पति को अपने साथ भक्तिनी के पास ले गए थे। उनलोगों ने मेरे पति पर उनके बेटे और उसके बाल-बच्चों पर जादू-टोना किए जाने का आरोप लगाया था। पार्वती देवी ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे उन्हें लोगों के जरिए जानकारी मिली कि उनके पति के साथ मारपीट कर उन्हें कहीं फेंक दिया गया है। शव पर चाकू से वार के मिले निशान मृतक के दामाद बच्चू यादव ने बताया कि शाम करीब 4 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके ससुर की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद वे श्रीपुर पहुंचे, जहां पुल के नीचे अच्छेलाल राय का शव पड़ा मिला। उनके अनुसार, शव पर चाकू से वार किए जाने जैसे निशान थे। गर्दन में गमछा लिपटा था और पीठ पर रॉड से चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। बच्चू यादव ने आरोप लगाया कि उनके ससुर को पहले एक भक्तिनी के पास ले जाया गया था। परिवार को आशंका है कि जादू-टोना के आरोप को लेकर ही उनके ससुर के साथ मारपीट की गई और उनकी हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया। तीन बेटे बाहर रहकर करते है काम मृतक अपने पीछे चार बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके तीन बेटे बाहर रहकर काम करते हैं, जबकि सबसे छोटा बेटा नाबालिग है और घर पर रहता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। परिजनों द्वारा लगाए गए जादू-टोना के आरोप और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह की पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। एसडीपीओ शिवहर अनुशील कुमार ने बताया कि इस मामले में अग्रतर कार्रवाई कि जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles