Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जामताड़ा में बारिश से कच्चा मकान ढहा, गर्भवती की मौत:सोते समय अचानक गिरा मकान, मलबे में दब गई महिला, 7 माह का था गर्भ


जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पंदनी गांव में देर रात लगातार हो रही बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। मकान गिरने से करण शंकर राय की 32 वर्षीय पत्नी ललिता देवी मलबे में दब गई। वह सात माह की गर्भवती थीं। अचानक हुए हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर ललिता देवी को बाहर निकाला। उन्हें आनन-फानन में स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। रात में धनबाद ले गए परिजन, सुबह इलाज के दौरान मौत ललिता देवी की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उन्हें मंगलवार रात ही धनबाद पीएमसीएच लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। ग्रामीणों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की स्थिति पहले से कमजोर हो गई थी। इसी दौरान अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और ललिता देवी उसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद गांव के लोग भी मौके पर जुट गए और राहत-बचाव में परिजनों की मदद की। पहले बच्चे के आने की खुशी मातम में बदला ललिता देवी सात माह की गर्भवती थी। परिवार में पहले बच्चे के जन्म को लेकर खुशी का माहौल था। परिजन आने वाले बच्चे को लेकर तैयारियों में जुटे थे। लेकिन बारिश के बीच हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। ललिता देवी की मौत की खबर मिलते ही परिजन सदमे में चले गए। घर में मातम पसरा है। गांव में भी शोक का माहौल है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी गहरा दुख है। लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles