Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जीएम छत्रसाल सिंह कोडरमा पहुंचे, स्टेशन भवन का निरीक्षण किया:एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले नए भवन का जल्द होगा लोकार्पण


पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक (जीएम) छत्रसाल सिंह बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर कोडरमा पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन स्टेशन भवन का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भवन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगा। इस दौरान धनबाद रेल मंडल प्रबंधक अखिलेश कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। जीएम ने स्पेशल सैलून से बंधुआ स्टेशन से लेकर कोडरमा स्टेशन तक का विंडो इंस्पेक्शन किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने रेलवे गेस्ट हाउस में रेल अधिकारियों के साथ बैठक की और यात्री सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। कोडरमा स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं वाले भवन का निर्माण ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत किया जा रहा है। यह परियोजना अपने अंतिम चरण में है और इसका लोकार्पण जल्द होने की उम्मीद है। जीएम के निरीक्षण के दौरान कोडरमा-गया रेलखंड से बीओबीआरएम कोयला रैक को भी रवाना किया गया। यह विशेष कोयला रैक सामान्य मालगाड़ी के रैक से अधिक कोयला ले जाने में सक्षम है। जीएम छत्रसाल सिंह ने बताया कि धनबाद रेल मंडल में कई विकास कार्य प्रगति पर हैं। तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण जारी है, जबकि कोडरमा-बरकाकाना रेलखंड के दोहरीकरण को भी स्वीकृति मिल गई है। जीएम ने कहा कि कोडरमा स्टेशन के नए भवन का लोकार्पण जल्द ही आम लोगों के लिए कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कोडरमा-गया रेलखंड के बीच बना टनल 120 साल पुराना है। देश में बढ़ती ऊर्जा खपत को देखते हुए, इस रेल मार्ग से पावर प्लांट तक कम समय में अधिक से अधिक कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बीओबीआरएम कोयला वैगन की शुरुआत की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles