Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जेंडर चेंज करा राखी बनी राहुल ने नयनशी से शादी:जमुई में दोनों गवर्नमेंट टीचर, लंबे अफेयर के बाद लिए सात फेरे;VIDEO वायरल


जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में एक अनोखा विवाह इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सालों पुराने प्रेम संबंध को सामाजिक और वैवाहिक पहचान देते हुए एक सरकारी शिक्षिका ने जेंडर परिवर्तन करा चुके अपने साथी के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर लिया। देखें,मौके से आई तस्वीरें… जानें, क्या था पूरा मामला… साल दर साल रिश्ता मजबूत होता गया जानकारी के अनुसार, नाजारी गांव निवासी नयनशी कुमारी प्राथमिक विद्यालय मेदनीपुर में शिक्षिका हैं। उनका हरला गांव निवासी राखी कुमारी के साथ कई सालों से प्रेम संबंध था। समय के साथ दोनों का रिश्ता और मजबूत होता गया। इसी दौरान राखी कुमारी ने जेंडर परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद उन्हें राहुल के नाम से जाना जाने लगा। पटेश्वर नाथ मंदिर में एक दूजे के हुए बताया जाता है कि दोनों ने अपने रिश्ते को विवाह का रूप देने का निर्णय लिया। रविवार को लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र स्थित पटेश्वर नाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ। विवाह समारोह में परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा राहुल के घर पहुंचा, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत गृह प्रवेश और अन्य रस्में निभाई गईं। परिजनों ने नवदंपती का स्वागत किया इस विवाह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में परिवार के सदस्य नवदंपती का स्वागत करते और विवाहोपरांत की रस्में पूरी करते दिखाई दे रहे हैं। यह शादी इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। कई लोग इसे प्रेम और आपसी समर्पण की मिसाल बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे बदलते सामाजिक परिवेश और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के दृष्टिकोण से देख रहे हैं। गांव से लेकर सोशल मीडिया तक इस विवाह को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हालांकि, जेंडर परिवर्तन से संबंधित दस्तावेजों तथा विवाह से जुड़ी कानूनी प्रक्रियाओं की स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि संबंधित पक्षों या प्रशासन की ओर से अभी तक नहीं की गई है। फिलहाल यह विवाह प्रेम, स्वीकार्यता और समाज में बदलती सोच को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा और बहस का विषय बना हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles