Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जेपीएससी…अंकों के आधार पर बनी नई सूची, 9 डीएसपी को प्रमोशन, 9 की रैंक घटी


जेपीएससी परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर वरीयता तय नहीं होने को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को डीएसपी अधिकारियों की वरीयता सूची दोबारा तैयार करने का आदेश दिया था। अदालत ने कहा था कि 11 सितंबर 2010 के विज्ञापन के आधार पर हुई परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुसार ही अधिकारियों की वरीयता तय की जाए। हाईकोर्ट के इसी आदेश के बाद झारखंड सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के चौथे बैच के डीएसपी अधिकारियों की नई मेधा सूची जारी की है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार 9 डीएसपी को वरीय पुलिस उपाधीक्षक (लेवल-11) के पद पर प्रोन्नति दी गई है। वहीं, 9 अधिकारियों को वरीयता क्रम में कनीय होने के कारण वरीय पुलिस उपाधीक्षक की श्रेणी से हटाकर फिर से डीएसपी के मूल पद पर भेज दिया गया है। पहले जारी वरीयता सूचियों को रद्द कर नई सूची प्रकाशित की गई है। संशोधित नई वरीयता सूची प्रोन्नति पाने वाले 9 डीएसपी नाजीर अख्तर सीडीपीओ, बसिया प्रवीण कुमार सिंह सीडीपीओ, चास मनीष कुमार डीएसपी, रेल, चक्रधरपुर नीरज कुमार सीडीपीओ, गढ़वा मो. मुजीबुर रहमान डीएसपी, विशेष शाखा, रांची विकास आनंद लागुरी सीडीपीओ, जामताड़ा अनुज उरांव डीएसपी, सिल्ली प्रदीप पॉल कच्छप डीएसपी, एटीएस, रांची अमित कुमार कच्छप सीडीपीओ, जरमुंडी, दुमका मूल कोटि में वापस होने वाले पदाधिकारी संजीव कुमार बेसरा डीएसपी, सदर, रांची दीपक कुमार डीएसपी, झारखंड जगुआर ज्ञान रंजन एसपी, झारखंड जगुआर सुनील कुमार रजवार डीएसपी, झारखंड जगुआर

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles