Top 5 This Week

Related Posts

जेपीएससी पीटी में शामिल हुए 9968 परीक्षार्थी

जेपीएससी पीटी में शामिल हुए 9968 परीक्षार्थी

हजारीबाग. जेपीएससी पीटी की परीक्षा रविवार को कदाचार मुक्त संपन्न हुई. परीक्षा को लेकर 42 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. 17317 परीक्षार्थियों का सेंटर हजारीबाग में था. परीक्षा की दोनों पाली में 9968 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि 7349 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र और द्वितीय पाली में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र की परीक्षा ली गयी. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ थे. अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में प्रश्न थे. परीक्षार्थियों की सेंटर में बायोमेट्रिक उपस्थिति ली गयी. सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ लग गयी थी. परीक्षा को लेकर 1438 कर्मियों को लगाया गया था. सभी केंद्रों में पेयजल और बिजली की व्यवस्था थी. हिंदू उच्च विद्यालय से परीक्षा देकर निकल रहे एक अभ्यर्थी सुरेंद्र ने बताया कि प्रश्न पत्र अच्छा था. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं था. सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास किया.

परीक्षा के बाद सड़कें जाम :

परीक्षा खत्म होने के बाद शहर की अधिकतर सडकें जाम हो गयीं. चौक-चौराहों पर वाहनों की कतार लग गयी. यह जाम दो-तीन घंटे तक लगा रहा. जाम से लोग परेशान रहे. शहर के पुराना बस स्टैंड, संत कोलंबा कॉलेज सहित सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास की सड़कें जाम रहीं.

The post जेपीएससी पीटी में शामिल हुए 9968 परीक्षार्थी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles