Sunday, September 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जेपी गंगा पथ पर रोमांस करते नजर आए युवक-युवती:वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- ट्रैफिक रूल्स का पालन करना जरूरी


जेपी गंगा पथ पर एक बाइक सवार युवक और युवती का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक बाइक चला रहा है, जबकि युवती उसके साथ बैठी हुई है और उससे लिपटी नजर आ रही है। दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए भी कैमरे में कैद हुए हैं। वीडियो में सबसे खास बात यह है कि बाइक चला रहे युवक और उसके साथ बैठी युवती, दोनों ने हेलमेट नहीं पहना है। चलती बाइक पर इस तरह का व्यवहार न सिर्फ यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला बन सकता है, बल्कि इससे सड़क पर दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। यातायात नियमों को लेकर उठे सवाल बताया जा रहा है कि जेपी गंगा पथ पर इस तरह का वीडियो पहली बार सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद यातायात नियमों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। फिलहाल लोकल थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ट्रैफिक पुलिस भी वीडियो को वेरीफाई करने में लगी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles