Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जेवियर्स के 44 स्टार्स सम्मानित, प्रथम प्रज्ञा 95.2% अंक के साथ बने टॉपर; डीईओ बोले- अनुशासन ही सफलता का मूलमंत्र


संत जेवियर्स इंटर कॉलेज में शनिवार को इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) विनय कुमार शामिल हुए। उन्होंने इंटर कॉलेज के टॉपर व जिला टॉपरों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कला संकाय के 12 विद्यार्थी में महक साहु 94.2%, वाणिज्य के 15 विद्यार्थी में विराट कुमार सिन्हा 94%, विज्ञान के 17 विद्यार्थियों में प्रथम प्रज्ञा 95.2% अंक के साथ टॉपर बने। कुल 44 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मौके पर डीईओ ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्रों को समाज के लिए प्रेरणा बनने का संदेश दिया। अपने लक्ष्य को केंद्रित कर मेहनत करें सफलता मिलेगी मेरे ख्वाबों में आए.. गीत पर छात्रों ने किया डांस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों की मौजूदगी ने पूरे वातावरण को हर्षोल्लास से भर दिया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी। फिल्मी गीत मुझको क्या हुआ है…, मेरे ख्वाबों में आए…, कैसे कहूं ये प्यार कैसे होता है.., एक पल का जीना…आदि गानों पर 6 से 10 ग्रुप में विद्यार्थियों डांस के जलवे बिखेरे। मौके पर प्रिंसिपल फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, प्रो फादर एफ्रेम बा, इंटरमीडिएट कॉलेज के फादर अजय अनिल तिर्की समेत शिक्षिका अंशु, नूतन, सुशीला, मेघा, ज्योति आदि मौजूद थे। कॉलेज के रेक्टर फादर सुधीर मिंज ने कहा कि उच्चतम शिक्षा की यह एक पायदान थी। आप अपने लक्ष्य को केंद्रित कर निरंतर मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी। फादर रवि अंकित मिंज ने कहा कि सभी मिल कर मेहनत करते हैं, तो हम सरलता से लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं। अपनी रुचि के अनुसार अपना लक्ष्य केंद्रीय करें और आगे बढ़ते रहें। मोहनत करेंगे तो सफलता आप से मिलने को बेताबी से आएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles