Wednesday, September 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ज्वेलर्स दुकान लूट में चाकु लगने से कारोबारी की मौत:शव सड़क पर रखकर प्रोटेस्ट, TOP स्थापित करने के आश्वासन पर हटा जाम


सीवान के दरौली थाना क्षेत्र के टरवां चट्टी में मंगलवार को ज्वेलर्स दुकान में लूट के दौरान चाकू लगने से घायल स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा की बुधवार को इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही टरवां चट्टी में आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर दरौली-गुठनी मुख्य मार्ग जाम कर दिया और पुलिस के काम पर सवाल उठाते हुए जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए… अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…. बताया जाता है कि मंगलवार को दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश हथियारबंद अपराधी धीरज ज्वेलर्स में लूट के इरादे से घुसे थे। विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी दिलीप वर्मा पर गोली चलाई, लेकिन गोली दिलीप पर ना लगकर पास के दीवार में जा लगी। उन्होंने एक अपराधी को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाश ने चाकू से उनके हाथ पर वार कर खुद को छुड़ा लिया। इस दौरान दिलीप के किडनी पर भी चोट लगी जिससे गंभीर जख्म हो गया। गोली की आवाज सुनकर बाजार के दुकानदार जुटे और पीछा कर दो अपराधियों को पकड़ लिया, जबकि तीन फरार हो गए। घायल दिलीप वर्मा को पहले दरौली पीएचसी ले जाया गया। स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस TOP स्थापित करने की मांग की मौत की सूचना के बाद लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सदर-2 एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, पुलिस इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार वर्मा और दरौली सीओ विद्याभूषण भारती मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद एसपी भारत सोनी मौके पर पहुंचे। लोगों ने मांग रखी कि टरवां चट्टी में पुलिस टीओपी स्थापित की जाए। उनका कहना था कि इलाके में आए दिन आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं और सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी है। घटना की जांच करने SIT का गठन एसपी ने जांच के बाद टीओपी स्थापित करने का आश्वासन दिया। साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। दरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। कारोबारियों ने बंद रखी अपनी दुकानें एसपी भारत सोनी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। SIT गठित की गई है और अब तक घटना में संलिप्त छह अपराधियों को पकड़ा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। स्थानीय लोगों की शिकायतों को लेकर सदर-2 SDPO से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के विरोध में बुधवार को टरवां चट्टी की सभी दुकानें बंद रहीं। इसके अलावा गुठनी, दरौली, असांव और रघुनाथपुर के स्वर्ण व्यवसायियों ने भी अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles