Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झामुमो नगर अध्यक्ष समेत वार्ड में अधिकतर पुराने पार्षद चुनाव हारे

झामुमो नगर अध्यक्ष समेत वार्ड में अधिकतर पुराने पार्षद चुनाव हारे

मधुपुर. नगर निकाय चुनाव में अधिकतर वार्डों का परिणाम घोषित हो गया है. चुनाव में अधिकतर पुराने पार्षद चुनाव हार गये हैं. चुनाव हारने वालों में वार्ड संख्या चार से झामुमो के नगर अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन उर्फ बीके भी शामिल है. उन्हें मो सज्जाद हुसैन ने 182 मतों से पराजित कर दिया. इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही उनकी पत्नी तब्बसुम नाज भी मुकाबले से बाहर हो चुकी है. इसके अलावा वार्ड संख्या 10 महिला के लिए आरक्षित किये जाने के कारण भाजपा नगर अध्यक्ष सह पूर्व पार्षद रवि रवानी ने अपनी भतीजी अनिशा कुमारी को मैदान में उतारा था, लेकिन वह भी जरीफा खातून से 118 मतों के अंतर से हार गयी. इसके अलावा पूर्व पार्षद व विश्वंभर मिश्रा भी वार्ड संख्या 13 से मो. रिजवान से 28 मत से चुनाव हार गये. वही पुराने पार्षद राजेश आनंद भी वार्ड संख्या 9 से चुनाव हार गये. वे इस बार वार्ड संख्या 9 से चुनाव लड रहे थे. वही वार्ड संख्या 8 से पुराने पार्षद शबाना परवीन भी चुनाव हार गई. उन्हें 251 मत से सकीला खातुन ने हराया. शबाना परवीन अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड रही थी. लेकिन वह भी मुकाबले से बाहर हो चुकी है. इसके अलावे वार्ड संख्या 20 से पुराने पार्षद सनोवर यासमीन भी चुनाव हार गई. उन्हें सुनीता सिंह ने पराजित किया. सनोवर यासमीन भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड रही थी, लेकिन वे भी मुकाबले से बाहर हो चुकी है. बताते चले कि दो पुराने पार्षद व एक पार्षद की पत्नी अध्यक्ष के लिए भी चुनाव लड़ रही थी, लेकिन पार्षद के अलावा अध्यक्ष पद के मुकाबले में भी नहीं टिक पाये. वहीं, वार्ड संख्या तीन से पुराने पार्षद खुर्शीदा बानो भी चुनाव हार गयी. इस बार वार्ड बदलकर वह पांच से लड़ रही थी. जबकि वार्ड संख्या पांच से मो अजहरउल्लाह चुनाव जीत गये. इससे पहले उसकी पत्नी पार्षद थी. जबकि वार्ड संख्या 12 से बीणा देवी चुनाव जीत गयी. जबकि पूर्व में इसके पुत्र विवेक बथवाल पार्षद था.

The post झामुमो नगर अध्यक्ष समेत वार्ड में अधिकतर पुराने पार्षद चुनाव हारे appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles