Tuesday, August 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम हेमंत सोरेन का जन्मदिन, काटा केक


सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-9 स्थित जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय में सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केक काटा गया और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अधूरे सपनों को पूरा करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उनके नेतृत्व में राज्य में चहुंओर विकास दिखाई दे रहा है। झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. रतन लाल मांझी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने स्व. गुरुजी के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए अपने कर्तव्य, व्यवहार और कार्यशैली से प्रदेश की जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। मौके पर हसन इमाम अंसारी, फैयाज आलम, शंकर कुमार, एनके सिंह, अनिल पासवान, आरबी चौधरी, यूसी कुंभकार आदि थे। वहीं बांसगोड़ा स्थित झामुमो के जिला कार्यालय में भी मुख्यमंत्री का 51वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान केक काटकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। यहां मोहन मुर्मू, आकाश टुडू, मनोज हेम्ब्रम, अमित सोरेन, राज कुमार सोरेन, कन्हैया सिंह, रामदयाल सिंह, सुशांत मुंडा, अख्तर अंसारी, प्रदीप यादव, अमित ठाकुर, दिनेश यादव आदि थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles