Saturday, July 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड के आशीष कुमार दाश होंगे इंफोसिस के अगले सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमान, सलिल पारेख की जगह लेंगे


सरायकेला के राजनगर के रहने वाले हैं आशीष, पांच वर्ष का होगा कार्यकाल झारखंड के बेटे आशीष कुमार दाश इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे। सरायकेला जिला के राजनगर निवासी आशीष को देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी इंफोसिस ने अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। इंफोसिस के वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे। इनका कार्यकाल 5 साल का होगा। 31 मार्च 2032 तक इस पद पर रहेंगे। बुधवार को साल 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजों के साथ कंपनी ने इस लीडरशिप बदलाव का ऐलान किया है। आशीष कुमार दाश मौजूदा सीईओ और एमडी सलिल पारिख की जगह लेंगे। एआई के नए दौर में इंफोसिस को और मजबूत बनाएंगे : आशीष
नई जिम्मेदारी मिलने पर आशीष कुमार दाश ने कहा कि तकनीक अब एक नए युग में प्रवेश कर रही है, जहां एआई व्यापार करने और वैल्यू बनाने के तरीकों को पूरी तरह बदल रहा है। इंफोसिस इस नए दौर की शुरुआत बहुत मजबूती के साथ कर रही है। हमारे पास स्पष्ट एआई रणनीति, बेहतरीन प्रतिभा, ग्राहकों के साथ गहरे संबंध और ऐसे मूल्य हैं, जिन्होंने दुनिया भर में विश्वास जीता है। मेरा संकल्प नए दौर की ताकतों को और मजबूत करने का है। 31 साल पहले सीनियर एंगेजमेंट मैनेजर के रूप में कंपनी से जुड़े थे
आशीष इंफोसिस में लगभग 31 साल से हैं। 1995 में कंपनी में सीनियर एंगेजमेंट मैनेजर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। तरक्की करते हुए एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और सर्विसेज, यूटिलिटीज, रिसोर्सेज, एनर्जी एंड एंटरप्राइज सस्टेनेबिलिटी के ग्लोबल हेड के पद तक पहुंचे। इन्होंने फॉर्च्यून 500 और ग्लोबल 2000 कंपनियों को एआई, क्लाउड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन तकनीकों को अपनाने में मदद की है। सलिल बोले- ग्राहकों और व्यापार की गहरी समझ है आशीष को
अपना पद छोड़ रहे वर्तमान एमडी व सीईओ सलिल पारेख ने कहा कि आशीष के साथ कई साल तक काम करने के कारण मैंने उनकी ईमानदारी, ग्राहकों के प्रति सोच और बदलाव के दौर में नेतृत्व करने की क्षमता को बहुत करीब से देखा है। उन्हें हमारे ग्राहकों, व्यापार और कर्मचारियों की गहरी समझ है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे इंफोसिस को बदलाव के अगले चरण में सफलतापूर्वक ले जाएंगे। पिछले आठ साल में इंफोसिस का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 10 अरब डॉलर से बढ़कर 20 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles