Wednesday, August 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार पहुंचे सीतामढ़ी:मां जानकी की पूजा की, बोले- यहां आकर मन होता है प्रसन्न


झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार बुधवार को सीतामढ़ी पहुंचे। उन्होंने पुनौरा धाम में मां जानकी की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी भी उनके साथ थीं। पूजा-अर्चना के बाद अविनाश कुमार ने निर्माणाधीन मंदिर परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति और परिसर में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। जानकी की जन्मभूमि में मन होता है प्रसन्न मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि यह ऐसा क्षेत्र है, जहां आकर मन प्रसन्न होता है। उन्होंने स्वयं को इसका हिस्सा मानकर गौरवान्वित महसूस करने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि मां जानकी की जन्मभूमि होने के कारण यह क्षेत्र विशेष महत्व रखता है। अविनाश कुमार ने अपनी कामना व्यक्त करते हुए कहा, “यहां के लोग प्रसन्न रहें, खुशहाल रहें, यही मेरी कामना है। क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे, मां जानकी से यही प्रार्थना करता हूं।” मुख्य सचिव बनने के बाद गृह क्षेत्र का दौरा बता दें कि अविनाश कुमार मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड के बघारी गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वह झारखंड सरकार में मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। मुख्य सचिव बनने के बाद यह उनका अपने गृह क्षेत्र का दौरा था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles