Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड के 10 जिलों में 3 दिन भारी बारिश:2 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून रहेगा एक्टिव, पांच दिनों में 5 डिग्री तक गिरेगा पारा


रांची सहित पूरे झारखंड में सोमवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया, जिसका असर आज भी देखने को मिल रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। चाईबासा, कोडरमा, धनबाद जैेस जिलों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने आज के लिए भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार कई जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात और 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मानसून की इस सक्रियता से तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम सुहावना बना हुआ है। पलामू में 24 घंटे में 40 मिमी बारिश इधर, सोमवार को राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। राज्य के 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 40 मिमी बारिश डालटनगंज में हुई, जहां पिछले चार दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा रामगढ़ में 28 मिमी, देवघर में 23 मिमी, बोकारो में 15 मिमी, जगन्नाथपुर में 11 मिमी और रांची में 4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने 30 जून से 2 जुलाई तक मानसून के और सक्रिय रहने की संभावना जताई है। इस दौरान जामताड़ा, सिमडेगा, रांची, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़ और धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बारिश और तेज हवा के कारण अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है। तीन दिन प्रदेश में मानसून एक्टिव मौसम विभाग के अनुसार 30 जून से 2 जुलाई तक पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा, जिससे अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश के साथ वज्रपात और 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। रांची, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और जामताड़ा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं 1 जुलाई को सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम को छोड़कर राज्य के लगभग सभी हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर गर्जन और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है। लगातार बारिश और तेज हवा के असर से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। जुलाई में अच्छी बारिश के आसार अरब सागर के कुछ हिस्सों और गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष भागों में मानसून सक्रिय रहेगा। इसके प्रभाव से झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना है। जुलाई में भी बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, लगातार और भारी बारिश से खेतों में तैयार हो रहे धान के बिचड़े को नुकसान पहुंच सकता है। मक्का, अरहर और अन्य खरीफ फसलों के खेतों में जलजमाव होने पर बीज सड़ सकते हैं। खेतों में अधिक पानी जमा नहीं होने दें। बारिश का जनजीवन पर पड़ा असर मौसम खराब होने का असर हवाई सेवा और जनजीवन दोनों पर देखने को मिला। कोलकाता से रात 9 बजे रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण रांची एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी और उसे वापस कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद देर रात करीब 10.50 बजे इस उड़ान को रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कोलकाता से दोपहर 3.20 बजे आने वाली इंडिगो की दूसरी फ्लाइट लगातार दूसरे दिन भी रद्द रही। इधर, रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के सिरपा गांव में खेत की जुताई के दौरान मेड़ पर खड़े 26 वर्षीय किसान भागीरथ महतो वज्रपात की चपेट में आ गए। उन्हें सीएचसी से रिम्स रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, लातेहार के बालूमाथ प्रखंड के गणेशपुर गांव में खेत में काम कर रही 45 वर्षीय तीजनी देवी पर भी आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles